फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज, गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

Fri, 10 Mar 2023 12:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर : राकेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी राज्यों की पंचायतों में शामिल होने पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। उनके बेटे गौरव टिकैत के मोबाइल पर धमकी भरी कॉल की गई है। भौराकलां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी।

विज्ञापन




भाकियू अध्यक्ष के पुत्र गौरव टिकैत ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके मोबाइल पर धमकी भरी कॉल की जा रही थी। पहले परिवार ने धमकी को किसी की शरारत समझा, लेकिन बार-बार कॉल आने की वजह से भौराकलां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। धमकी देने वाले ने टिकैत परिवार के बाहरी राज्यों की पंचायतों में शामिल होने पर नाराजगी जताई है।

उधर, चौधरी राकेश टिकैत ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने भाकियू अध्यक्ष के परिवार की सुरक्षा की मांग की है। रालोद के खतौली विधायक मदन भैया ने सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष से मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला

विज्ञापन

सीओ फुगाना देवव्रत वाजपेयी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से कॉल की गई है, उसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान

धमकी देने वाला सामने आकर बताए परेशानी : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि धमकी देने वाले को सामने आकर अपनी परेशानी बतानी चाहिए। हम समाज को जोड़ने का काम करते हैं। किसानों की समस्याओं को उठाया जाता रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें