फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: पहले दिन स्कूल पहुंचा पीड़ित छात्र, हर रोज ऐसे तय होगा 25 किलोमीटर का सफर

Mon, 20 Nov 2023 11:25 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Slap Case : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ से डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह और परियोजना विशेषज्ञ गुरुविंदर सिंह ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर छात्र को कक्षा दो में प्रवेश दिलाया था।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में खुब्बापुर गांव का पीड़ित छात्र प्रवेश होने के बाद सोमवार को पहले दिन स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचा। छात्र के पिता इरशाद बेटे को बाइक से स्कूल छोड़ने आए। अब छुट्टी होने पर बाइक से ही बच्चे को लेकर गांव जाएंगे।

विज्ञापन

 
शहर के शारदेन स्कूल में खुब्बापुर थप्पड़ कांड के पीड़ित छात्र का शनिवार को प्रवेश हो गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ से डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह और परियोजना विशेषज्ञ गुरुविंदर सिंह ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर छात्र को कक्षा दो में प्रवेश दिलाया था।

इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी शाहपुर संजय भारती ने बाजार से छात्र को किताबें और ड्रैस दिलाई थीं। डिप्टी डायरेक्टर ने छात्र के पिता इरशाद को कुछ दिन आने-जाने की व्यवस्था करने की बात कही थी। जिसके चलते सोमवार सुबह सात बजे इरशाद अपने बेटे को बाइक पर सवार होकर शारदेन स्कूल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अब दोपहर को छुट्टी होने पर बेटे को लेने के लिए स्कूल में जाएंगे।

बाइक से ही करेंगे आना-जाना
खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र के पिता इरशाद का कहना है कि वह कुछ दिन तक बाइक से ही अपने बेटे को स्कूल में आना-जाना करेंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ से पहुंचे अफसरों ने उनसे कुछ दिन तक व्यवस्था करने की बात कही थी। इसलिए वह अभी करीब एक सप्ताह तक बाइक से ही बेटे को स्कूल में छोड़ेंगे और लेकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP: तुम्हारी बेटी को मार दिया..., पत्नी की सिर में डंडा मारकर की हत्या, ससुराल में फोन कर फांसी पर लटका पति
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर अब एफआईआर दर्ज हो गई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसका सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें: शामली में सामूहिक दुष्कर्म: चार युवकों ने की दरिंदगी, गिरफ्तारी न होने पर घरवालों ने चिपकाए पलायन के पोस्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें