मुजफ्फरनगर में थप्पड़ प्रकरण के पीड़ित छात्र के शारदेन स्कूल में प्रवेश का मामला उलझता दिख रहा है। स्कूल ने बच्चे का वैक्सीनेशन कार्ड और टीसी मांगी है। दोनों ही प्रमाण पत्र पीड़ित के पास नहीं है। बीएसए शुभम शुक्ला पीड़ित छात्र के पिता को लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। कक्षा दो में प्रवेश दिलाए जाने की तैयारी चल रही थी।
पीड़ित छात्र के पिता शुक्रवार को फिर स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। बार-बार उनसे अलग-अलग कागज मांगे जा रहे हैं। बीएसए और स्कूल प्रबंधन ने अलग से बात की है, उनके सामने बात नहीं हुई। लेकिन अभी तक प्रवेश नहीं हुआ है।