विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से गठित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने श्रीराम कॉलेज को ए डबल प्लस ग्रेड दी है। मूल्यांकन के बाद कॉलेज देश के 40 सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थाओं में शामिल हो गया है।
बुधवार को संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने प्रेसवार्ता में बताया कि नैक की टीम के चेयरमैन प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा, सदस्य कॉर्डिनेटर प्रोफेसर एम यादगिरी और सदस्य प्रोफेसर अलका गुप्ता ने दो से तीन जून तक मूल्यांकन किया था। ग्रेन शीट जारी करते हुए सात मापदंडों में उत्कृष्ट पाते हुए 3.56 सीजीपीए के साथ ए डबल प्लस ग्रेड प्रदान किया।
पाठ्य चर्चा के पहलू में 3सीजीपीए, अध्ययन-अध्यापन एवं मूल्यांकन में 3.65, शोध, नवोन्मेष तथा विस्तार में 3.09, मूलभूत सुविधाएं तथा अध्ययन के संसाधन में 3.91, सहयोग तथा विकास में 3.79, संचालन, नेतृत्व एवं प्रबंधन में 3.34 और संस्थानिक मूल्य और सर्वश्रेष्ठ परंपराएं में 3.86 सीजीपीए प्राप्त किया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, गर्भवती महिला समेत छह जिंदगियां खत्म, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह
उन्होंने बताया कि कॉलेज सिर्फ आसपास के राज्यों में भी यह ग्रेड हासिल करने वाला पहला संस्थान बन गया है। प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धि गौरवान्वित करने वाली है। इस दौरान मीडिया प्रभारी रवि गौतम, आदित्य गौतम, डॉ. विनीत कुमार शर्मा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुफ्ती वलीउल्लाह की फांसी की सजा के फैसले को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती
उपलब्धि में इनका रहा योगदान
संस्थान चेयरमैन ने बताया कि समन्वयक आईक्यूएससी डॉ. विनीत कुमार शर्मा, प्रोफेसर संजय कांत त्यागी, प्रोफेसर ऋषभ भारद्वाज, वरिष्ठ कार्यालय सहायक आशुतोष कुमार, लैब सहायक राहुल कुमार, मनोज पुंडीर, दिनेश यादव का सबसे अधिक योगदान रहा। कर्मचारियों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।