फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी पर खूब बरसे राजभर: बोले- भाजपा के राज में नहीं मिला आरक्षण, सपा की सरकार बनने पर किया बड़ा वादा

Tue, 23 Nov 2021 08:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जितना दमन व पिछड़ी जाति के अधिकारियों का हनन भाजपा सरकार में हुआ है, उतना उत्पीड़न व दमन किसी भी सरकार में नहीं हुआ।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने जितना दमन व अधिकारों का हनन पिछड़ी जातियों का किया है, उतना उत्पीड़न व दमन किसी भी सरकार में नहीं हुआ। पिछड़ों के अधिकारों व सम्मान के लिए ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना चाहता हूं। केंद्र सरकार से किसानों का भरोसा उठ चुका है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के कुकड़ा में आयोजित सभा में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार केवल बदले की भावना से काम कर रही है। अपराधियों पर भी कार्रवाई केवल जाति धर्म देखकर दुर्भावना के साथ की जा रही है। राजभर ने बढ़ती महंगाई, आरक्षण, नौकरी व कारोबार बचाने के लिए सिर्फ एक उपाय बताते हुए भाजपा सरकार को हटाने की लोगों से अपील की।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लिए अच्छे दिन नहीं ला सकी अब केवल भाजपा को हटाकर ही अच्छे दिन लाए जा सकते हैं। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, सपा नेता रामनिवास पाल, विनय पाल, नूर हसन सलमानी, सागर कश्यप, मून अंसारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

योगी ने नहीं दिया आरक्षण का लाभ 
विश्वकर्मा चौक पर पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछडों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं दिया। सपा की सरकार आने पर कोटा पूरा किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि गरीबों और अमीरों की समान शिक्षा होनी चाहिए। सपा सरकार इस पर काम करेगी। अति पिछड़ों की आर्थिक और सामाजिक उन्नति की योजनाएं बनाई जाएगी। हमने अखिलेश को भाजपा को हराने के लिए समर्थन दिया है। सीटों के बंटवारे की कोई लड़ाई नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के मृतकों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री को मोदी को बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है। संसद में जब तक कानून वापिस नहीं लिए जाते कैसे विश्वास करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राष्ट्रवाद की परिभाषा सबसे अलग है। रामपाल मांडी मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें