भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुरुवार को तीन कृषि कानूनों के विरोध में छपार में पंचायत करेगा। पंचायत में आसपास के जिलों के भी किसान भाग लेंगे।
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर बुधवार को कस्बा छपार में पहुंचे। उन्होंने गुरुवार को होने वाली पंचायत स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू तोमर छपार में पंचायत कर रह रहा है।
यह भी पढ़ें: यूपी: एसटीएफ ने मारा छापा, पकड़ी गई टैक्स की बड़ी चोरी, हिरासत में कंपनी के कई अधिकारी
उन्होंने कहा कि करीब 95 दिन गाजीपुर बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन चलते हो गए हैं, लेकिन भाजपा सरकार राज हट के चलते बिल्कुल भी पीछे हटने को तैयार नहीं। छपार में होने वाली पंचायत में किसानों के कई मुद्दों को उठाया जाएगा। तीनों काले कानून वापस लेने, गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल किए जाए, गन्ने का बकाया भुगतान जल्द मय ब्याज कराया जाए, किसानों के संपूर्ण कर्ज माफ किए जाए, डीजल की बढ़ती कीमत पर रोक लगाने आदि मुद्दे किसान पंचायत में रखे जाएंगे। इस मौके पर पवन त्यागी, अंकित गुर्जर, अजय त्यागी, डॉ. आशु, अजय त्यागी, अयूब, नवाब प्रधान, मासूम त्यागी, आदि लोग मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/