आरोपी ने थाने में सरेंडर किया।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार हुआ बदमाश बुधवार को मंसूरपुर थाने में गले में तख्ती डालकर पहुंचा। थाना प्रभारी के सामने कहा कि गलती हो गई, अब आगे से अपराध नहीं करूंगा। गले में लटकाई तख्ती पर आरोपी ने लिखा था... योगी जी मुझे माफ करना, गलती म्हारे से हो गई।