फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: युवक से दो लाख रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Wed, 10 Nov 2021 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर एक युवक को घायल कर दिया और उससे दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वहीं पुलिस मामले को लेकर सीमा विवाद में उलझ गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ग्रामीण बैंक का सीएससी पॉइंट चलाने वाले युवक से बदमाशों ने चिंदौड़ी के निकट दो लाख रुपये लूट लिए। बताया गया कि युवक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे का बट मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर खतौली और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद में उलझ गई।

विज्ञापन


ुजानकारी के अनुसार खतौली के मोहल्ला सैनी नगर निवासी दीपक चिंदौड़ी गांव में ग्रामीण बैंक का सेंटर चलाता है। बुधवार सुबह खतौली से बाइक पर सवार होकर वह सेंटर के लिए निकला था। मीरापुर से पहले मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने दीपक को रोक लिया और नगदी लूट ली।
 

यह भी पढ़ें : बागपत : महिला की गला घोटकर हत्या, ईख के खेत में मिला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस 

विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचे की बटों से दीपक के सिर में कई वार किए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गईए खतौली और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची।  लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें