फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: उजड़ गया परिवार: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, मां घायल

Sun, 18 Aug 2024 05:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना में बड़ौत मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार नाबालिग भाई बहन की मौत हो गई। उनकी मां घायल हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन


शामली जनपद के कस्बा कैराना के गांव जहानपुरा निवासी मुर्सीना (45) अपने बेटे रियान (16) और बेटी साबरीन (12) के साथ बाइक पर बागपत के गांव फरासगढ़ अपने मायके जा रही थी। रियान बाइक चला रहा था। बुढ़ाना बड़ौत मार्ग पर गांव मिडकाली के पास पीछे से तेज गति से आई रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई बहन की मौत हो गई। मुर्सीना घायल हो गई।
 
विज्ञापन

हादसे को देखकर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद जाम लग गया। सूचना पाकर बुढ़ाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना गांव जहानपुरा में परिजनों को दी गई है। शव मोर्चरी भेजा गया है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें