फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रों से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, कलांगन ने लगाई चित्र प्रदर्शनी      

Thu, 13 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चित्रों को देखते दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के चित्रकला विभाग में महिला सशक्तिकरण को समर्पित समूह चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में जिले की 16 उदयीमान महिला चित्रकारों के चित्रों को स्थान दिया गया। शुभारंभ डीएम डीके सिंह ने किया। कला को समर्पित संस्था कलांगन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में महिला चित्रकारों ने विभिन्न माध्यमों एवं तकनीकों का प्रयोग किया।
विज्ञापन


एक्रेलिक एवं तैल रंगों द्वारा रंगे कैनवास ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीएम डीके सिंह के साथ उनकी पत्नी विजया सिंह ने भी प्रदर्शनी देखी। उत्कृष्ट चित्रों के लिए चित्रकारों को बधाई दी। सभी कलाकारों से नगर में सौंदर्यीकरण के लिए योगदान मांगा। जैन कॉलेज की प्राचार्या डॉ निशा गुप्ता, वंदना वर्मा, खतौली के डॉ अमित वर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। चार चित्रकारों के चित्रों की बिक्री भी हुई। 

जिन 16 कलाकारों के चित्रों को प्रदर्शनी में लगाया गया, उनमें शालू सिंह, विनीता राणा, प्रियंका, पुष्पा, विशाखा, मोनिका, रचना, प्रीति, मंजू, ज्योति, सोनिया, मोनिका, रेशमा, निशू पंवार, किरण और प्रीति शामिल रही। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ एमके बंसल, प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता, आरएम तिवारी, डॉ सुषमा सैनी, शशि शर्मा, राहुल शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ वेदपाल, अर्चना सिंघल, संजय सिंह, अनिता ढल, कविता गोयल, आभा सिंघल, नीरज मौर्य, सतेंद्र,  पारस आदि का सहयोग रहा। प्रदर्शनी 13 अप्रैल को भी दर्शकों के लिए खुली रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें