फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद पीटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में सभासद प्रवीण पीटर को कोर्ट में पेश करती ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सभासद पीटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मारपीट करने के आरोपी सभासद पीटर को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी सभासद थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
नगरपालिका बोर्ड की गत एक नवंबर को पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई थी। इसमें नगरपालिका में नए सफाईकर्मी रखे जाने को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार और वार्ड-23 से सभासद प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि सभासद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मारपीट कर दी थी। बोर्ड बैठक में मौजूद अन्य सभासदों ने दोनों में बीच-बचाव कराया था। बाद में पालिका सभासदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यमुक्त किए जाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित कर दिया था। इस मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार ने शहर कोतवाली में नगरपालिका के वार्ड-23 से सभासद प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर और वार्ड-32 सभासद व आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर के खिलाफ मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सभासद प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर (68-ए) भी है। थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात पीटर को उसके घर से गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चला पैरवी का दौर
सभासद की गिरफ्तारी के बाद पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के बेटे अभिषेक अग्रवाल समेत अन्य सभासदों ने थाने पहुंचकर प्रवीण पीटर की पैरवी की। यहां से सभी राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे थे। इसके बावजूद प्रवीण पीटर को नहीं छोड़े जाने पर सभी घर लौट गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें