फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों को तिलक कर की लंबी उम्र की कामना

विज्ञापन
टांडा माजरा गांव में भाई दूज पर भाइयों की टीका लगाती बहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बहनों ने भाइयों को तिलक कर की लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाईदूज पर बहनों ने भाइयों को स्नेह का तिलक किया। इस दौरान उन्होंने भाइयों के लिए लंबी उम्र की कामना की। जिले भर में पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सड़कों पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की भीड़ रही। सुबह से ही त्योहार को लेकर उल्लास नजर आया।
भाईदूज का पर्व धार्मिक रीति रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक किया, मिठाई खिलाई और नारियल भेंट किए। भाइयों ने नेग के रूप में धनराशि दी और उपहार भेंट किए। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों और सड़क पर भीड़ रही। बाजारों में जहां भाइयों ने बहनों के लिए उपहार और मिठाई खरीदी, तो वहीं बहनों ने भी भाइयों के लिए खरीदारी की। सड़कों पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की भरमार रही। जिन लोगों के पास अपने वाहन है, वह अपनी बहनों के यहां उन्हीं से पहुंचे। इसके चलते जिले के सभी मार्ग खचाखच भरे दिखाई दिए। सुबह से लेकर देर रात तक यही सिलसिला चलता रहा। शहर हो या गांव सभी में भाईदूज के पर्व की धूम रही।
विज्ञापन

जमकर हुई मिठाई की बिक्री
बाजार में भैयादूज के दिन मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। सुबह से ही बहनों को मिठाई देने के लिए भाईयों की दुकानों पर लाइन लगी रही। वहीं बहनों ने भी तिलक के साथ मिठाई खिलाने के लिए बाजारों से मिठाई खरीदी।
विज्ञापन

खील बताशों की जमकर खरीदारी
शहर के सभी बस अड्डों और प्रमुख बाजारों में खील बताशों की भी जमकर बिक्री हुई। बहनों के यहां भैयादूज पर कोथली में यहां खील बताशों का चलन है। इसके लिए अधिकतम लोग इसकी खरीदारी करते हैं।

खतौली में भैया दूज पर अपने भाई को तिलक करते हुए बहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भैयादूज पर मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर भाई की दुकान पर आकर तिलक करती बहन पिकीं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जानसठ में भैयादूज के पर्व पर भाई को तिलक करती बहन- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें