रविवार शाम यह हादसा हुआ है। हादसे की खबर सुनते ही सैकडों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास शुरू किए गए।
सूचना मिलते ही जानसठ व मुजफ्फरनगर से दमकल विभाग टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों टीमों ने एक व्यक्ति को मृत व छह लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला। जिनमें एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मलबे में दबे अन्य लोगोंं को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी एक दर्जन मजदूरों के दबने की आशंका जताई जा रही है।
घायलों को लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव न्याजूपुर निवासी मजदूर मोहित की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पीयूष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन मजदूर गंभीर घायल बताए गए हैं।
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि राहत कार्य चल रहा है। मेडिकल की टीम मौजूद हैं। मलबे से निकले मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में भर्ती कराया गया है।