फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
देवबंद के एमबीडी चौक पर कन्फेक्शनरी की दुकान में आग में जले सामान के अवशेष देखते व्यापारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

देवबंद। नगर के एमबीडी चौक पर बुधवार की देर रात एक कन्फेक्शनरी की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर बामुश्किल काबू पाया।
एमबीडी चौक पर विजय कुमार की मोहन कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान है। बताया जा रहा है कि रात्रि करीब दो बजे दुकान के ऊपर बने कमरों में रह रहे परिवार के लोगों ने अचानक धुआं उठते देखा तो शोर मचा दिया। देखते ही देखते आग की लपटे ऊंचा उठने लगी तो वहां अफरातफरी मच गई। कहीं कमरों में आग न फैल जाए इससे परिवार के लोगों को दूसरों घरों के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर बामुश्किल काबू पाया। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान का शटर खोला गया तो सारा सामान जलकर खराब हो चुका था। दुकान स्वामी विजय कुमार ने बताया कि दुकान में अंदर रखे सामान के अलावा तीन बड़े फ्रीज भी जल गए। आग लगने से उनका तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंप पीड़ित परिवार को मदद कराने की मांग
देवबंद। व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि व्यापारी विजय कुमार की दुकान में आगजनी से जो नुकसान हुआ है उससे पूरा परिवार सदमे में है। इस मामले की प्रशासनिक स्तर से जांच कराकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि व्यापारी पुन: अपना व्यापार शुरू कर सके। मंत्री बृजेश सिंह ने एसडीएम से नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेजने को निर्देशित किया। प्रतिनिधिमंडल में नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल, सतीश गिरधर, राकेश मित्तल, अनमोल अजमानी, बलदीप सिंह, अजय अरोड़ा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें