फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाए सरकार

विज्ञापन
देवबंद के गुरूद्वारा साहिब में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धाजंलि अर्पित करते लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। उत्तर प्रदेश सिख फोरम ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए केंद्र व पंजाब सरकार से हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। पदाधिकारियों ने सिद्धू की आत्मिक शांति के लिए अरदास कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में फोरम के उपाध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला देश के उभरते हुए पंजाबी गायक थे। उनकी हत्या से उनके करोड़ों प्रशंसक सदमे में है। महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि सिद्धू की हत्या ने पंजाब में कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पंजाबी गायकी के क्षेत्र में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। सिद्धू के अनेक गीत समय की सच्चाई से लोगों का परिचय कराते थे। ज्ञानी गुरदयाल सिंह ने सिद्धू की आत्मिक शांति के लिए वाहेगुरु जी से अरदास की। श्रद्धांजलि सभा में चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, दिनेश ऋषि, प्रिंस कपूर, अमृत सिंह कपूर, अजय निझारा, अमनदीप सिंह, राजपाल सिंह, युवराज अरोड़ा व हर्ष बतरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें