फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत : भाकियू नेताओं के साथ अफसरों का मंथन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में भाकियू नेताओं से महापंचायत में व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान महापंचायत : भाकियू नेताओं के साथ अफसरों का मंथन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार की शाम अफसरों और भाकियू नेताओं के बीच वार्ता हुई। प्रत्येक बिंदु पर गहनता से मंथन किया गया। मुख्य रूप से ग्राउंड और पार्किंग स्थलों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों और भाकियू नेताओं के बीच महापंचायत की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से डीएम सीबी सिंह, डीआईजी आकाश कुल्हारी, एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह और भाकियू नेता युद्धवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजबीर जादौन, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक मौजूद रहे। मैदान को लेकर क्या व्यवस्था रहेगी इस पर चर्चा हुई। इसके साथ ही बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग कराने में भाकियू के वालिंटियर कितना सहयोग करेंगे इस पर बात हुई। इसके अलावा पानी, टॉयलेट, मेडिकल की व्यवस्था पर चर्चा हुई। प्रशासन ने अपनी तैयारियों से भाकियू नेताओं को अवगत कराया। भाकियू नेताओं ने बताया कि भोजन के लिए कितने स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें