कंसल परिवार ने मंदिर निर्माण में दिए 21.05 लाख रुपये
मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि न्यास में चल रहे राम मंदिर निर्माण में सिद्धबली ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री ने 21 लाख पांच हजार का योगदान दिया है।
नई मंडी स्थित मीका बिहार में कंसल आवास पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप को सिद्धबली ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज से जुड़े कंसल परिवार ने 21 लाख पांच हजार रुपए का चेक सौंपकर राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दिया है। समाजसेवी भीम कंसल ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राष्ट्र की अस्मिता से जुड़ा है। कंसल परिवार के मुखिया लाला फूल चंद कंसल, श्रीकिसन कंसल, अनिल कंसल, नवीन कंसल, गौरव कंसल, पराग कंसल, अंजना कंसल मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह सेवादास, विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप गोयल, नगर कार्यवाह नितिन, कुश पुरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने आह्वान किया कि वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए अपना योगदान जरूर करें।
प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी सतीश चंद्र गोयल ने आज अपने 68वें जन्म दिवस के अवसर पर अयोध्या में बनाए जा रहे श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए योगदान करते हुए कुल 3.62 लाख रुपये के चेक राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को सौंपे। इसमें एमजी पब्लिक स्कूल की ओर से 1.11 लाख और टिहरी ग्रुप की ओर से 2.51 लाख रुपये का दान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया गया। मधु गोयल, वैभव गोयल, मेघा गोयल, सुरुचि, हर्ष, श्रेष्ठ, सहाना, अविशी और अथर्व शामिल रहे।