फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भगवान की मूर्तियों पर खून से किया तिलक, ग्रामीणों में फैला आक्रोश, हिंदू संगठन ने दी बड़ी चेतावनी

Thu, 30 May 2024 05:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में असामाजिक तत्वों ने एक मंदिर में भगवान की मूर्तियों पर खून से तिलक किया। यह देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उधर, हिंदू संगठन ने बड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मूर्तियों पर खून का तिलक लगाने का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में रोनी हरजीपुर गांव के मंदिर में मूर्तियों पर खून से तिलक करने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंदिर प्रांगण में खून के छींटे और टूटा कांच मिला है। सीओ सदर राजू कुमार साव ने आरोपी का जल्द पता लगाकर सख्त कार्रवाई का आश्सासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।

विज्ञापन


गांव में भमेला तिराहे के निकट दीवाननाथ का प्राचीन मंदिर स्थित है। बृहस्पतिवार सुबह मंदिर प्रांगण में भगवान हनुमान और अन्य मूर्तियों पर खून से तिलक मिला। मंदिर प्रांगण में भी खून के छींटे मिले। इस देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाकियू नेता विकास शर्मा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों को सूचित किया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ सदर ने ग्रामीणों के बीच पहुंच कर उन्हें समझाया। इस दौरान डॉग स्क्वायड टीम को गांव में बुलाकर जांच कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस टीम ने मंदिर के आसपास बीटीएस लिए, ताकि संदिग्ध मोबाइल नंबरों से सुराग लगाया जा सके। पुलिस का कहना है असामाजिक तत्वों की हरकत को जल्द बेनकाब किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर अपराधी पर हों कार्रवाई
मंदिर में खून मिलने की सूचना पर गांव में हिंदू संगठन के नेता पहुंचे। विहिप के जिला मंत्री सोहनवीर सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति ने हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। 24 घंटे में यदि अपराधी नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर तमाम हिंदू संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। चेतावनी दी कि अगर आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो सनातन धर्म के लोग बर्दाश्त नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें