करीब 19 साल पहले पुरानी रंजिश के चलते किनौनी गांव में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में आरोपी कुख्यात विनोद बावला को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को रामपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गांव में पांच दिसंबर 2005 को सगे भाई नरेंद्र और श्रवण अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ गन्ने की बुग्गी लेकर तौल केंद्र पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें हमलावरों ने घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी थी।