फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

विज्ञापन
हरियाणा में किसानो पर लाठी चार्ज के विरोध में पीनना में पुतला फूकते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के युवा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता पीनना गांव में एकत्र हुए और उन्होंने खट्टर सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि सीधे-सीधे इस लाठीचार्ज की जिम्मेदारी खट्टर सरकार की है। हरियाणा व केंद्र सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। यह सरकार किसी भी कीमत पर किसानों द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों और रालोद ने मुख्यमंत्री खट्टर के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जाएगा। पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से पराग चौधरी, कमल गौतम, कपिल पंवार, आकाश पंवार, नितिन पंवार, रामधन प्रधान, जगपाल सिंह, मनोज कुमार, भोपाल सिंह, रतन सिंह, गौरव पंवार, मनुज, शगुन, शुभम, कपिल, हर्षित, निशु, गोलू, सुमित, ऋषभ, अंकित, बलेशर कटारिया, जगपाल सिंह, दीपेश, मनुज, दीपक, सतेंदर, ऋषभ, अंकित, अभिषेक, मोहित, सुनील, दीपक, सौरभ आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें