फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ की बदसलूकी पर भड़के किसान

विज्ञापन
मोरना गन्ना सहकारी समिति बैठक के दौरान हंगामा करते किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीसीओ की बदसलूकी पर भड़के किसान
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गन्ना विकास सहकारिता समिति मोरना की वार्षिक बैठक में सचिव व जिला गन्ना अधिकारी द्वारा किसानों से अभद्र व्यवहार करने और उन्हें सभा से बाहर जाने के लिए कहे जाने पर किसान भड़क उठे। किसानों ने हंगामा करते हुए डीसीओ मुर्दाबाद के नारे लगाए और बाद में सभा का बहिष्कार कर चले गए। इसके बाद बैठक को भी स्थगित कर दिया गया।
गन्ना किसान सहकारी समिति के तत्वावधान में जीएसएस एकेडमी यूसुफपुर में वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद किसानों ने बैठक शुरू होते ही उन्हें सूचना नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद बैठक में डीसीओ आरडी द्विवेदी की मौजूदगी में मिल डायरेक्टर विकास कुमार, मुकर्रम, संजीव, सोनू, बलकार, मंजीत, बाबूराम राठी, श्यामबीर, सोरन सिंह, सुभाष, जावेद अब्बास, गुल्लू और प्रधान प्रकाशवीर आदि किसानों ने सहकारी समिति के सचिव सुभाष यादव पर विभिन्न आरोप लगाए। इनमें किसानों को बेवजह परेशान करने, समिति कार्यालय से कई दिन तक नदारद रहने के साथ ही किसानों का अपमान करने के गंभीर आरोप लगाए गए। इस पर डीसीओ ने किसानों से दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें बैठक से बाहर निकलने के लिए कह दिया, जिस पर किसान भड़क उठे। गुस्साए किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी और सहकारी समिति सचिव के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद किसान बैठक का बहिष्कार कर बाहर चले गए। इस पर गन्ना संघ लखनऊ के डायरेक्टर देवेंद्र चौधरी व पूर्व चेयरमैन अजय कुमार की मौजूदगी में बैठक में किसानों की संख्या कम होना दर्ज करते हुए बैठक रजिस्टर में दर्ज कर बैठक स्थगित कर दी गई। इस मौके पर सोहनबीर, महावीर, योगेंद्र, अनवर अब्बास, जवाहर सिंह, राजेंद्र प्रधान, उदयवीर चेयरमैन, मनोज, विक्रम, विजय, दीपक, विकास, महकार, रेशमवीर, विजयकांत, मिंटू, चंदरबीर और बबलू आदि किसानों ने गन्ना समिति सचिव सुभाष यादव को सस्पेंड किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
डीसीओ आरडी द्विवेदी का कहना है कि गन्ना विकास सहकारी समिति मोरना में 175 सदस्य हैं। बैठक में केवल 55 नियत सदस्य ही आ पाए। उन्होंने किसानों को बैठक से नहीं भगाया। बैठक केवल 175 प्रतिनिधि सदस्यों के लिए है, ना कि आम किसानों के लिए। इसलिए उन्हें बैठक की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें