वैदिक पुत्री में स्काउट शिविर में मौजूद छात्राएं
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। तारा चंद वैदिक पुत्री महाविद्यालय में जिला संस्था भारत स्काउट गाइड मुजफ्फरनगर की ओर से बीएड द्वितीय वर्ष के पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन किया गया। शिविर में छात्राओं को तंबू लगाना और गांठें बांधना सीखाया गया।
मुख्य अतिथि जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या एवं जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचनप्रभा शुक्ला रहीं। प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी, उप प्राचार्या डॉ. प्रेरणा शर्मा , जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा, रेनू गर्ग ( जिला सचिव ) उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तंबू निर्माण का प्रदर्शन किया गया।
प्रशिक्षक प्रभा, किरण, रेणु गर्ग , प्रतिभा , अनीता गुप्ता , ज्योति रानी द्वारा प्राथमिक चिकित्सा , गांठे बंधन के अतिरिक्त बीएड पाठ्यक्रम के अंतर्गत आने वाले क्रियाकलापों की जानकारी दी गई। अध्यक्षता महाविद्यालय कि निदेशिका संतोष गोयल ने की। मौके पर आईटी कोऑर्डिनेटर अनुज कुमार, ज्योति रानी, शिल्पा, कंचन, प्रीति, अंजलि, दामिनी, जेबा, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. योगिता शर्मा का सहयोग रहा।