फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान रूपी दीपक जलाकर मनाया दीपावली महोत्सव

विज्ञापन
शुकतीर्थ में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय सेंटर में दीपावली मनाते बहन प्रवेश कुमारी व अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पर शुक्रवार को दीपावली महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें सामूहिक रूप से दीपक और मोमबत्ती जलाकर ज्ञान रूपी प्रकाश फैलाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयोजक बीके प्रवेश बहन ने कहा कि नैतिक मूल्यों के आधार पर परिवार व समाज का विकास हो सकता है इसलिए हमें अपने परिवार में नैतिक मूल्यों को पालन करना चाहिए। श्रीमद्भागवत, गीता, पुराण, ग्रंथ आदि के अध्ययन करने से मनुष्य में चारित्रिक गुण विकसित होते हैं, इसलिए हमें ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए। राजयोगिनी बहन ने कहा कि दीपावली पर आपस में स्नेह, प्यार व ज्ञान की ज्योति जलाएं। घर की सफाई के साथ साथ अपने तन, मन की सफाई भी करें। मनुष्य को हमेशा श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। कार्यक्रम में माता राजेश्वरी, बीके शिल्पी बहन, बीके श्रवण कुमार, आरती, सुभाष, विजय, जयचंद, बाबू ईसम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें