फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड शिविर में सिखाई प्राथमिक चिकित्सा

विज्ञापन
भोपा में स्काउट एव गाइड शिविर के शुभारंभ पर मौजूद स्काउट , गाइड व स्टाफ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, भोपा। जनता इंटर कॉलेज में स्काउट एंड गाइड के तीन दिवसीय सोपान शिविर में टोली का ज्ञान और प्राथमिक चिकित्सा के विषय में जानकारी दी गई। कैडिटों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने प्रथम व द्वितीय सोपान शिविर का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। राकेश कुमार ने कहा कि स्काउट एंड गाइड जीवन जीने की एक कला है, यह हमें आपस में मिलजुल कर रहना सिखाती है।
जिला संगठन कमिश्नर गाइड प्रभात दहिया ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवकों को टोली का ज्ञान, प्राथमिक चिकित्सा, गांठबंधन, बीपी सिक्स, स्ट्रेचर बनाना, भोजन साज-सज्जा सेल्यूट करना, हाथ मिलाना, सीटी संकेत, खोज के चिन्ह, परिधान साज-सज्जा, झंडा गीत व तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपप्रधानाचार्य मानपाल सिंह, चीफ प्रॉक्टर अनीश कुमार, उप चीफ प्रॉक्टर विपिन कुमार, फस्र्ट ऑफिसर रमन सिंह, कैप्टन अरविंद कुमार, महेश कुमार, स्काउट प्रभारी सुनीत कुमार, गाइड कैप्टन सुचित्रा, स्काउट ट्रेनर आनंद मालियन, ट्रेनर शुभम कुमार, परमावती प्रजापति, सुनीता वर्मा, रीमा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें