फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह विधानसभा की मतगणना करेंगे 512 कर्मचारी

विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि 10 मार्च को मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के बीच होगी। छह विधानसभा की मतगणना के लिए 512 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में प्रथम चरण के प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मतगणना के दौरान एकाग्रता रहनी चाहिए। मतगणना विधानसभा क्षेत्रवार की जाएगी, मतगणना हॉल में मतगणना कार्मिकों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे, मतगणना हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
छह बजे पहुंचेंगे कर्मचारी, आठ बजे से मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक प्रत्येक दशा में सुबह छह बजे पर मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। मतगणना आठ बजे शुरू होगी, लेकिन सभी तैयारियां पहले पूरी कर ली जाएगी। कर्मचारी समयबद्धता का ध्यान रखें।
विज्ञापन

प्रत्येक टेबल पर यह रहेगी व्यवस्था
डीएम ने बताया कि प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक व माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। मतगणना के दौरान शीट पर मतों की गिनती लिखते समय लगाए गए कार्बन का विशेष ध्यान रखा जाए। भली प्रकार से चेक किया जाना जरूरी है, ताकि लिखने में त्रुटि की संभावना न रहे।
गिनती के लिए उपलब्ध कराया जाएगा मतगणना प्रारूप
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव ने मतगणना हॉल में की जाने वाली कार्यवाही एवं कार्यों तथा पोस्टल बैलेट के विषय में बताया। मतगणना कार्मिकों को मतगणना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि कन्ट्रोल यूनिट का मतगणना के दौरान कैसे प्रयोग करते हुए मतगणना कैसे संपन्न करानी है, इसका भी सभागार में पीपीटी के माध्यम से प्रोजेक्टर पर दिखाया गया। उन्होने बताया कि मतों की गिनती हेतु मतगणना प्रारूप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें गणना के दौरान प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या भरी जाएगी। डीआईओएस गजेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण दिया। अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, एसडीम जानसठ जयेंद्र कुमार, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, बीएसए मायाराम, सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें