फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में विस्तार से बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में विस्तार से बताया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित प्रधानाचार्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन दीप चंद ग्रेन इंटर कॉलेज में किया। सभी प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में जिले के राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के 50 प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।
शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने किया। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों को इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आत्मा एवं अंतर्वस्तु से परिचित कराने के लिए लोकप्रिय एवं सरल भाषा में ओरिएंटेशन प्रोग्राम जिले में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य विजय शर्मा द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार, प्रवक्ता विनय यादव, प्रवक्ता नीरज कुमार, प्रवक्ता सोहन पाल, प्रधानाचार्या राजेश कुमारी द्वारा दीक्षा पोर्टल पर रजिस्ट्रर्ड होने, ट्रेनिंग मॉड्यूल पूर्ण करने, ऑनलाइन क्लास संचालित करने आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर प्रधानाचार्य सुधीर त्यागी, प्रधानाचार्य समुंद्र सेन, प्रधानाचार्या कविता गुप्ता, प्रधानाचार्य सलीम अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें