फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलानी नदी में पानी होने पर मुसाफिरों को हुई भारी दिक्कतें

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : पुरकाजी खादर क्षेत्र में नाव में बैठकर सोलानी नदी पार करतीं महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सोलानी नदी में पानी होने पर मुसाफिरों को हुई भारी दिक्कतें
विज्ञापन

पुरकाजी। सोलानी नदी में पानी कम नहीं होने से बाहरी क्षेत्रों से खादर क्षेत्र में आने वाले मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार व बाइक सवार मुसाफिर जहां करीब 12 किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंच रहे हैं। वहीं बसों से उतरकर गांवों में पैदल जाने वाले मुसाफिरों को नाव में ही बैठकर नदी पार करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव रामनगर, रजगल्लापुर, रतनपुरी, अलमावाला, जिंदावाला, शेरपुर नंगला आदि गांवों के ग्रामीणों को लक्सर, रुड़की, हरिद्वार उत्तराखंड व पुरकाजी मुजफ्फरनगर आदि जाने के लिए करीब 500 मीटर की सोलानी नदी से गुजरकर बढ़ीवाला पहुंचकर बसें लेनी पड़ती हैं। सोलानी नदी में पानी कम होने पर ग्रामीण पैदल व बाइक आदि लेकर सोलानी नदी से ही निकल जाते हैं। मगर एक माह से उत्तराखंड से बार-बार पानी छोड़े जाने से नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

जिस कारण उत्तराखंड व अन्य बाहरी क्षेत्रों से आने वाले बाइक व कार सवार मुसाफिरों को व गांव से बाहरी क्षेत्रों में अपने वाहनों से जाने वाले ग्रामीणों को कई गांवों में घूमकर करीब 12 किलोमीटर का चक्कर काटकर ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। पैदल जाने वाले मुसाफिरों को नाव में बैठकर ही सोलानी नदी पार करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रधान सुनील कुमार बारी, राजू प्रजापति, सौरभ प्रजापति, राजेंद्र पांचली आदि ग्रामीणों ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन आने जाने वाले मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान महिलाओं को छोटे छोटे बच्चों के साथ भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुसाफिरों की संख्या ज्यादा होने पर मुसाफिरों को नदी किनारे रुक कर काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा। छोटे बच्चों के साथ नाव में बैठकर ही नदी पार करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें