फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से गन्ने की फसल पर किया कीटनाशक का छिड़काव

विज्ञापन
खतौली के लिसाढ में ड्रोन का प्रदर्शन करते कृषि अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड खतौली के तत्वावधान में ग्राम लिसोड़ा में ड्रोन के माध्यम से गन्ना फसल पर कीटनाशक रसायनों के फोलिअर स्प्रे का लाइव डेमो किया गया। अग्रीबोट ड्रोन अल्थरा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, गुडगांव के द्वारा लाइव डेमो कर उपस्थित किसानों, मिल एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों को दिखाया गया।
विज्ञापन

ड्रोन से छिड़काव में प्रति एकड़ कुल खर्च लगभग 100 रुपये आता है और किसी भी प्रकार के अन्य लेबर अथवा श्रम की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इससे जहां एक ओर छिड़काव में लेबर व श्रम की बचत होती है वहीं दूसरी ओर इस्तेमाल को आवश्यक कीटनाशक की भी बचत होती है। नैनो यूरिया के मात्र 500 मिली लीटर की मात्रा एक बैग यूरिया के बराबर है, जिसे जेब में आसानी से लेकर जाया जा सकता है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह ग्राम अंतवाड़ा, फेरु सिंह ग्राम लिसोड़ा, ऋषिपाल सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। त्रिवेणी चीनी मिल की ओर से डॉ अशोक कुमार उपाध्यक्ष, कुलदीप राठी महाप्रबंधक, एके सिंह उप महाप्रबंधक, नीरव श्रीवास्तव सहायक महाप्रबंधक रहे। गन्ना शोध केंद्र के संयुक्त निदेशक डॉ वीरेश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खतौली जितेंद्र कुमार, गन्ना समिति खतौली के सचिव महिपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें