फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के साथ हुई दिव्या काकरान की सगाई

विज्ञापन
दिव्या काकरान को अंगूठी पहनाते सचिन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान की सगाई मेरठ निवासी नेशनल खिलाड़ी सचिन प्रताप के साथ हुई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन

पुरबालियान गांव की बेटी दिव्या काकरान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम ऊंचा किया है। दिव्या के पिता सूरज पहलवान ने बताया कि जनवरी माह में दोनों परिवारों ने रिश्ता तय किया था। रविवार को मेरठ रोड स्थित होटल में दिव्या की सगाई नेशनल बॉडी बिल्डर खिलाड़ी सचिन प्रताप के साथ हुई है। सचिन मूल रूप से शामली के जाफरपुर गांव का रहने वाला है और इन दिनों परिवार के साथ मेरठ में रहता है। समारोह मेें खिलाड़ियों और गणमान्य लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें