संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नुमाईश मैदान में चल रहे दिवाली मेले में पूरे दिन जहां सुनसान की स्थिति रहती है, वहीं शाम के समय स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रौनक हो जाती है।
शाम को छह से आठ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान कुछ देर के लिए रौनक की स्थिति रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एसडी गर्ल्स गांधी कालोनी की छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सूजडू के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। गांधी कालोनी स्थित म्यूजिक डांस एकेडमी के बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डीआईओएस गजेंद्र कुमार मौजूद रहे।