फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में जलाई जा रही थी प्रतिबंधित पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर प्रदूषण विभाग ने जिले में वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान पर कार्य कर रहा है। क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने टीम के साथ कई जगह छापामारी की। बिलासपुर रोड स्थित फैक्टरी की भट्टी में प्रतिबंधित ईंधन पॉलीथिन वेस्ट का प्रयोग पाया गया।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित विनायक इंडस्ट्रीज (पायरोलिसिस प्लांट) से अत्यधिक मात्रा में उत्सर्जन होता हुआ पाए जाने पर इकाई के विरुद्ध 6250 रुपये प्रतिदिन की दर से जुर्माना लगाये जाने तथा वायु अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय प्रेषित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
जौली रोड स्थित बूरा फैक्ट्री बिलासपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय इकाई में स्थापित भट्टी में प्रतिबंधित ईंधन पॉलीथिन वेस्ट का प्रयोग पाये जाने के कारण 25 हजार रुपये जुर्माना लगाये जाने की संस्तुति उपजिलाधिकारी सदर को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाए जाने के लिए फायर विभाग के सहयोग से शहर में वाटर स्प्रिंकलिंग कराई गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एंटी स्मोग गन का प्रयोग भोपा रोड पर कराया गया तथा पेपर उद्योगों के टैंकर्स के माध्यम से पानी का छिड़काव शहर की विभिन्न सड़कों पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें