फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश अमन को ले जाती ककरौली पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जटवाड़ा ढांसरी के जंगल में गंगनहर पटरी पर गोकशी कर रहे बदमाशों और ककरौली पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान अमन नामक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। वहीं, ताहिर नामक आरोपी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से बाइक सहित गोकशी करने के उपकरण पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन

ककरौली पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि गांव जटवाड़ा ढांसरी के जंगल गंगनहर कच्ची पटरी पर खड़े बांस के झुंड की आड़ लेकर कुछ लोग गोकशी कर रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर सहित पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आरोपियों की घेराबंदी कर ली। आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी अमन, निवासी खालापार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। मौके से गिरफ्तार घायल बदमाश अमन ने फरार आरोपी का नाम ककरौली निवासी ताहिर बताया है। जानसठ सीओ शकील अहमद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि मौके से एक पशु बरामद किया है। घायल बदमाश अमन पर मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फरार बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें