मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर अनैतिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने एसपी देहात से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार को हिंद मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सिंह के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव से मिली। पीड़ित ने बताया कि वह वर्ष 2018 से गांव तावली स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती थी। वहीं पर काम करने वाले बुढ़ाना के गांव उमरपुर निवासी युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उसको प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि युवक ने मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो खींच लिए और इसके बाद फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए लंबे समय तक उससे अनैतिक संबंध बनाता रहा।
वहीं बाद में युवक के विवाहित व सात साल के बेटे का पिता होने की जानकारी मिलने पर युवती ने उससे किनारा कर लिया। आरोपी ने उसके घर पहुंचकर उसे व परिवार को बदनाम करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: बेटी की शादी से पांच दिन पहले पिता की मौत, मातम में बदलीं खुशियां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पीड़िता के अनुसार, अब आरोपी ने फेसबुक पर एक फर्जी आई-डी बनाकर उसके अश्लील फोटो अपलोड कर दिए हैं और लगातार युवती को बदनाम करने व जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़िता की गुहार पर एसपी देहात ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, हिंद मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों ने मामले में कार्रवाई न होने पर पुलिस ऑफिस पर धरना देने की घोषणा की है। एसपी देहात ने मामले की जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/