फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में तोड़ीं शराब की भट्ठियां

Tue, 22 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिंदावाला के जंगल में आबकारी विभाग ने पकड़ी कच्ची शराब की भटठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में डीएम और कप्तान के आदेश पर आबकारी विभाग की टीम ने पुरकाजी क्षेत्र के खादर में जंगलों में चलाई जा रही शराब की भट्ठियों को तोड़ा। कार्रवाई से भट्ठी चलाने वाले मौके से फरार हो गए। टीम ने हजारों लीटर लाहन नष्ट किया और कच्ची शराब बरामद की।       
विज्ञापन


डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर आबकारी टीम निरीक्षक अवधेश मिश्रा और सिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह ने  सिपाहियों को साथ लेकर पुरकाजी के खादर में जिंदावाला गांव में छापा मारा। टीम ने जंगल में चलाई जा रही अवैध शराब की कई भट्ठियों को तोड़ा। 70 लीटर शराब मौके से बरामद की और तीन हजार किलोग्राम लाहन नष्ट किया।

मौके से दो भट्ठी और 12 ड्रम बरामद किए। कार्रवाई के दौरान भट्ठी चलाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। जिले में आबकारी टीम ने पिछले तीन दिनों से अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें