फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकल स्टोरों से दवा बिक्री पर रोक

Tue, 22 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से दवा विक्रेताओं पर छापामारी से हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने दो मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई करते हुए उनके यहां से दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने टीम के साथ नूरपुर के गांव सैदपुर माफी के विश्रोई मेडिकल स्टोर में छापामारी की। मेडिकल स्वामी  थोक व फुटकर लाइसेंस का नवीनीकरण प्रस्तुत नहीं कर पाए। टीम को मेडिकल स्टोर पर फार्मेसिस्ट भी मौजूद नहीं मिला। टीम ने दवा विक्रेता के यहां से  खांसी व गैस की दवाई के  नमूने भी लिए। 
वहीं गांव हसुपुरा में धनवंतरी नर्सिंग होम स्थित मनवीर मेडिकल स्टोर पर विभाग की टीम ने छापामारी की। मेडिकल स्वामी टीम के समक्ष क्रय विक्रय का ब्योरा प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस मेडिकल स्टोर से भी गैस व पेट दर्द की  दवाई का नमूना भी लिया गया। मेडिकल स्टोर पर फार्मेसिस्ट  मौजूद नहीं मिला। स्टोर के कागजात भी नहीं दिखाए गए।  डीआई आशुतोष मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए दोनों मेडिकल स्टोरों  से दवाओं की बिक्री पर रोक लगा  दी गई है। विभाग की छापामारी से मेडिकल स्टोरों पर ताले लटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें