फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने खेला खूनी खेल: पत्नी को दी खौफनाक मौत, झाड़ियों में फेंकी थी लाश, सामने आया मर्डर का राज

Wed, 10 Apr 2024 10:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Murder Case : मुजफ्फरनगर में एक फौजी ने खूनी खेल खेला। उसने अपनी ही पत्नी को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया और लाश झाड़ी में फेंक आया। पुलिस ने मर्डर का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन
पत्नी की हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में मीरापुर के गांव कासमपुर खोला निवासी फौजी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी। पत्नी के अनैतिक संबंधों के बारे में पता चलने पर उसने अपने पिता, चाचा की मदद से पत्नी की हत्या की थी और घटना को हादसे का रूप दिया। पुलिस ने पति सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात आदित्य बंसल ने जानकारी दी कि गिरफ्तार मनोज उर्फ मोनू (फौजी) ने बताया कि वह वर्ष 2014 सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में टेंगा बीरपुर अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बताया गया कि 2017 में मेरठ के मवाना के गांव मीवा निवासी आकांक्षा उर्फ पूजा से उसकी शादी हुई थी, दोनों के दो बच्चे हैं। पूजा उसके परिजनों से अभद्र व्यवहार कर एकांत में रहकर फोन पर बातों में लगी रहती थी। पूछने पर विवाद करती थी। वह 34 दिन की छुट्टी आया था। दो अप्रैल को छुट्टी खत्म हो रही थी। पत्नी को हार्ट अटैक का बहाना बनाकर छुट्टी बढ़वा ली थी। दो अप्रैल को वह पूजा को उसके मायके वालों से मिलाने ले गया, वहां उसने पूजा को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। शाम को घर वापस आने पर पूजा ने बताया कि वह उस लड़के से बचपन से प्यार करती है। जबकि घर वालों ने तुम्हारे साथ शादी कर दी।

घर में की हत्या, हादसा दिखाने के लिए झाड़ियों में फेंका शव
एसपी देहात ने बताया कि मनोज ने पत्नी के बारे में अपने माता-पिता व चाचा बाबूराम को जानकारी देकर पूजा की हत्या की योजना बनाई। पूजा रात में उठी तो मनोज ने कपड़े धोने वाली थपकी से सिर में वार कर उसे घायल कर दिया। खून बाहर न निकले इसलिए पूजा के सिर पर चुन्नी व कपड़े लपेट दिए। मौत होने पर मनोज ने शव को बाइक पर बीच में रखा और चाचा बाबूराम शव को पकड़ कर बैठ गए।

बीआईटी वाली रोड पर शव को झाड़ियों के किनारे डाल दिया। मनोज ने फोन कर अपने बहनोई लवकुश को बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। जल्द अपनी गाड़ी लेकर आ जाओ। शव को वहीं पर छोड़ कर मनोज और बाबूराम गांव गए और ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे। हादसे का रूप देने के लिए पूजा के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाया। ट्रैक्टर से मोटर साइकिल को क्षतिग्रस्त किया। वहां पूजा की चूड़ियों के टुकड़े डाल दिए। ट्रैक्टर को वापस घर छोड़ दिया। इतनी देर में लवकुश गाड़ी लेकर पहुंच गया तब पूजा के शव को पीछे की सीट पर रखकर चल दिए।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Rally: रार्धना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से विपक्षी दलों पर बड़ा हमला-कही ये बड़ी बातें
विज्ञापन

योजना के अनुसार, मनोज के घर वाले एंबुलेंस लेकर आ गए। शव को एंबलेंस में रखकर कस्बा मीरापुर में स्थित क्लीनिक पर पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। मनोज सांस आने में परेशानी बता कर अस्पताल में भर्ती हो गया। वहां से रेफर होकर आर्मी अस्पताल चला गया। वहां से बिना डिस्चार्ज हुए घर आ गया। पुलिस से बचने के लिए मनोज अपने चाचा व पिता को लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। तभी तीनों को पकड़े गए। 

यह भी पढ़ें: Special Report: कॉलेज की राजनीति से संसद तक का सफर, सियासत में परचम लहरा रहे हैं वेस्ट यूपी के ये दिग्गज नेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें