फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज करने के लिए प्रेमिका को सिगरेट से दागा

Tue, 02 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
खतौली क्षेत्र के एक गांव में एक संप्रदाय की युवती को  उसका प्रेमी इलाहाबाद ले गया था। पुलिस ने दो दिन पूर्व युवती को खतौली से बरामद किया था। युवती का आरोप है कि इलाहाबाद में प्रेमी के दो दोस्तों ने कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाने के लिए उसके शरीर को सिगरेट से दागा और उसके साथ दुराचार किया। दो संप्रदाय के बीच का मामला होने के कारण पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन


गांव निवासी एक संप्रदाय की युवती का गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व युवती अपने प्रेेमी संग गांव से फरार हो गई थी। परिजनों ने आरोपी युवक के विरुद्ध पुलिस को अपहरण की तहरीर दे दी थी। पुलिस ने दो दिन पूर्व युवती को खतौली से बरामद कर लिया था।

युवती अब आरोप लगा रही है कि उसका प्रेमी उसको इलाहाबाद में भगाकर ले गया था। वहां पर प्रेमी के दो दोस्तों ने उस पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाने के लिए उसके शरीर को जलती सिगरेट से दागा और दुराचार भी किया। पुलिस युवती के बयान को संज्ञान में लेते हुए जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा कि मामले की तहकीकात के लिए जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें