फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की मासूम से रेप

Tue, 02 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
बच्ची से रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माता-पिता के साथ खेत पर गई मासूम के साथ मोहल्ले के ही युवक ने दरिंदगी की। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के किसानों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


नगर निवासी युवक ने बताया कि वह ठेके पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी करता है। मंगलवार को वह परिवार के लोगों के साथ खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था। बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी भी उनके साथ खेत पर गई थी। दोपहर में जब वह खेत में काम कर रहे थे।

उनकी बच्ची थोड़ी दूरी पर पेड़ की छाया में सो गई। इसी दौरान उनके मोहल्ले का ही युवक खेत पर पहुंचा और उसने उनकी मासूम बेटी के साथ दरिंदगी की। बताया कि बच्ची की चीख की सुनकर किसान दंपति दौड़कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज जाएगा।

गैंगरेप की कोशिश के विरोध पर फूंका छप्पर
एक सप्ताह पहले शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से गैंरगेप की कोशिश हुई। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता की दादी का हाथ तोड़ दिया। वृद्धा का गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों ने पीड़ित परिवार के छप्पर में आग भी लगा दी।

पुलिस ने वारदात के चार दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की है। पीड़ित ने एसएसपी को बताया कि वह शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव के हैं। 26 अप्रैल की शाम गांव 15 वर्षीय बेटी सरकारी नल पर पानी भर रही थी। इसी दौरान दो सगे भाइयों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उसे उठाकर पड़ोसी के खेत में ले गए, जहां आरोपियों ने गैंगरेप की कोशिश की।

विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रात में आरोपियों ने दोबारा पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की दादी पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

वृद्धा का इलाज मेरठ के हॉस्पिटल में चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जिस समय वह मेरठ में इलाज करा रहा था तो आरोपियों ने उसके छप्पर में आग लगा दी। जिसके चलते पूरा परिवार दहशत में है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें