फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहखाने में पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्ट्री      

Thu, 02 Feb 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अवैध फैक्ट्री से पकड़े गए हथियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और छपार पुलिस ने छपार के बढ़ीवाला में मकान के तहखाने में छापा मारकर वहां से सैकड़ों बने और अधबने तमंचे, रायफल और नाल बरामद की। मौके से तमंचे बनाने के यंत्र भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।       
विज्ञापन


मुखबिर और सर्विलांस की सूचना पर क्राइम ब्रांच और छपार पुलिस ने मंगलवार रात छपार के बढ़ीवाला गांव में मकान के तहखाने में छापा मारा। तहखाने के भीतर अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पुलिस को चलती मिली। पुलिस ने मौके से आरोपी गोपाल पुत्र रूला सिंह को गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस ने पकडे़ गए असलाह और आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी बबलू कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी अवैध शस्त्रों का तस्कर है।

जनपद के अलाव वह अन्य राज्यों में भी हथियार बनाकर सप्लाई करता है। आरोपी तीन से पांच हजार की कीमत में बनाए गए हथियारों को बेचता है। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 312, एक तमंचा .32 बोर, दो राइफल 315, आठ पोनिया राइफल 315 बोर अधबनी, 38 अधबने तमंचे 315, एक अधबना तमंचा .32 बोर, एक अधबनी पोनिया 315 बोर डबल बैरल, 50 तमंचा नाल 315 बोर के अलावा गुल्ले, बाडी प्लेट, घोड़े, स्प्रिंग, डाई मशीन आदि उपकरण बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। कप्तान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।  एसएसपी ने कार्रवाई करने वाली टीम को पांच हजार के ईनाम की घोषणा की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें