फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लापता दो युवतियों की बरामदगी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की बरामदगी की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र से लापता दो युवतियों की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर हिंदू शक्ति दल और अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिलकर बताया कि छात्रा का दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। यह सीधे तौर पर लव जिहाद का मामला है, जिससे हिंदू समाज में भी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने युवती को इलाहाबाद ले जाए जाने की आशंका जताते हुए उसे सकुशल बरामद करने की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही दूसरे समुदाय के युवक द्वारा मौहल्ला गऊशाला में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की घटना को भी निंदनीय बताते हुए ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। उधर, भारतीय अति पिछड़ा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिलकर बताया कि प्रजापति समाज की किशोरी को युवक अगवा कर ले गया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद से अब तक किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने दो दिन में लड़की बरामद न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें