फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघरा में 1

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के सभागार में 18 सिंतबर को प्रात: साढे़ दस बजे से आम उत्पादकों की गोष्ठी होगी। आम निर्यात पर रुपरेखा तैयार होगी, जिससे किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक ने बताया कि जनपद के लगभग 100 प्रमुख आम के बागवानों द्वारा गोष्ठी में प्रतिभाग किया जाएगा। इस मौके पर एपीडा (भारत सरकार) नई दिल्ली के जनरल मैनेजर यूके वत्स तथा सचिव कृषि उत्पादन मंडी परिषद पैक हाउस सहारनपुर अनिल कुमार किसानों को दिशा निर्देश देंगे। जनपद के आम बागवानों को स्वयं के द्वारा निर्यात करने के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पादन कर उसकी पैकिंग किस तरह से कि जाए? इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


दिव्यांगजनों को शादी करने पर मिलेगा अनुदान
मुजफ्फरनगर। दिव्यांगजन से शादी करने पर सरकार बीस हजार का शादी अनुदान देगी। यदि दोनों दिव्यांग है तो 35 हजार दिए जाएंगे। यह जानकारी डीएम राजीव शर्मा ने दी।

छात्रों ने किया प्रदर्शन
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। समय से फीस जमा नहीं कर पाने के कारण पचेंडा खुर्द स्थित एक स्कूल प्रबंधतंत्र पर बच्चों को परीक्षा से वंचित करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में बच्चों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया। कक्षा सात की तानिया चौधरी, कक्षा चार की माही, कक्षा पांच की नंदनी, खुशी, सूरज आदि ने आरोप लगाया कि उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। उधर, स्कूल प्रबंध तंत्र ने आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन


गांधी पॉलिटेक्निक में दिया जाएगा प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। भारत सरकार की सीडीटीपी योजना में गांधी पॉलीटेक्निक में छह माह के नि:शुल्क कोर्स कराए जाएंगे। अभ्यर्थी सीधे पॉलीटेक्निक में संपर्क कर सकेंगे। जो कोर्स होंगे उनमें कक्षा आठ पास के लिए वेल्डिंग एवं फैब्रिकेशन, इलेक्ट्रिशियन एवं मोटर वाइंडिंग युवकों के लिए, ब्यूटिशियन एवं हेयर ड्रेसिंग युवक एवं युवतियों के लिए, कटिंग एवं टेलरिंग केवल साक्षर युवतियों के लिए, कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड मेंटिनेंस दसवी पास युवक-युवतियों के लिए, ऑटो मैकेनिक कक्षा आठ पास युवकों के लिए है। प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें