सीएम का फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को जेल भेजा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री की अपमानजनक फोटो को फेसबुक पर पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी के भीम सेना या अन्य संगठन से जुड़े होने की आशंका पर जांच पड़ताल कर रही है।
गांव चांदसमंद निवासी पारस टंडन उर्फ लोमेश कुमार पुत्र सहेंद्र सिंह ने रविवार को फेसबुक पर बाबा साहब का भारत नाम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपमानजनक फोटो पोस्ट कर दिया था, जिसको लेकर भाजपाइयों व हिंदू संगठन से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रविवार की देर रात को गांव चांदसमंद में दबिश देकर आरोपी पारस टंडन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर 67 आईटी एक्ट का मुकदमा दर्जकर सोमवार को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि सीएम का अपमानजनक फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के संबंध भीम सेना या अन्य संगठन से जुड़े भी हो सकते हैं। इसलिए पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
ृ