अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
बुढ़ाना। कस्बे के एक स्कूल की नाबालिग छात्रा के जबरदस्ती अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी आरोप है कि आरोपी छात्रों ने छात्रा को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
कस्बे के एक स्कूल की कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा ने अपने परिवार वालों को बताया कि कई माह से कस्बे के दूसरे स्कूल तथा दूसरे जनपद के कई छात्र उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। आरोप है कि छात्रा की जबरदस्ती अश्लील फोटो भी खीची गई है। आरोप है कि आरोपी छात्र नाबालिग छात्रा के साथ जबरदस्ती कर असंबंध बनाने का प्रयास कर रहा है। छात्रा की अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को स्कूल से घर आते समय जबरदस्ती उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैैंतुरा ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।