ट्रैक्टर चालक को जेल भेजा
रतनपुरी। ग्राम कैलाशनगर के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में भाई और बहन की मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली निवासी युवक तेजवीर उर्फ शैंकी पुत्र जनक सिंह और उसकी बहन सुमन की मौत हो गई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई घंटे तक खतौली बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगाया था। सरधना विधायक संगीत सोम द्वारा लोगों को समझाने पर काफी देर बाद जाम खोला गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे की घटना में नामजद ट्रैक्टर चालक साजिद उर्फ सुक्कू पुत्र अब्दुल शकूर निवासी गांव काटका, जानसठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कांग्रेस विधि विभाग का गठन
खतौली। नगर कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष कैलाश चंद एडवोकेट ने खतौली विधि विभाग का गठन किया। जिसमें भूदेव आर्य एडवोकेट, सुलेमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार, रामरौशनदास, कदम सिंह चंदेल, जगबीर सिंह एडवोकेट को उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश सैनी, संदीप कुमार, हरि निवास, अरशद अहमद एडवोकेट को महामंत्री, मनोज कुमार गर्ग एडवोकेट को कोषाध्यक्ष, तेज प्रताप सिंह, ललित कुमार, विपिन कुमार, अशोक सैनी, ब्रजपाल सिंह एडवोकेट को सचिव बनाया गया है। जबकि राजवीर सिंह, विपिन कुमार, सुबोध कुमार, मुरसलीन बाबू, नवाब सिंह, युगांक मित्तल एडवोकेट, शिवकुमार, शाकिर मिर्जा, राजगृही, अमित त्यागी एडवोकेट को सदस्य मनोनीत किया गया है। सभी पदाधिकारियों से कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।