फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

खतौली। स्कूल में पढ़ने गया छात्र लापता हो गया। मोहल्ला गणेशपुर निवासी संजय का 14 वर्षीय पुत्र अक्षित मूलचंद विहार के पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। शनिवार सुबह सात बजे अक्षित घर से स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। स्कूल की छुट्टी होने पर वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने छात्र को तलाश करना शुरू किया तो उसकी साइकिल रेलवे स्टेशन पर खड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को छात्र के लापता होने की सूचना दी है। पुलिस का मानना है कि छात्र स्टेशन पर साइकिल खड़ी करके ट्रेन में बैठकर कहीं चला गया है। पुलिस छात्र को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन




चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
खतौली। मोहल्ला शिवपुरी के सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष अंजली चौधरी ने महिला कार्यकर्ताओं से आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में ऊषा तोमर, शर्मिष्ठा शर्मा, सुदेश, आशा, सुरेखा, सरोज, सुनीता, कविता, मंजू आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें