फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाई की दुकान में हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाई की दुकान में हजारों की चोरी
विज्ञापन

खतौली। रतनपुरी के ग्राम भूपखेड़ी में नाई की दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत हजारों रुपयों का सामान चोरी कर ले गए। ग्राम निवासी सुहेब पुत्र शाबिर गांव में नाई की दुकान करता है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ लिया। चोर दुकान के अंदर से नगदी समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना पता शनिवार की सुबह चला। सूचना मिलने पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




सपा की साइकिल रैली का स्वागत
जानसठ। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली का कस्बे में पहुंचने पर स्वागत किया गया। वहीं कस्बे के सपा कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे दिखाई दिए। जिन्होंने कस्बे में दो स्थानों पर रैली का स्वागत किया। सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में पहुंची साइकिल यात्रा का स्वागत करने के लिए सपा कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे दिखाई दिए। एक गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा खतौली तिराहे पर स्वागत किया। तो दूसरे गुट ने डाकबंगले पर साइकिल रैली का स्वागत किया। रैली का नेतृत्व कर रहे सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों व गरीबों को बर्बाद करने का काम किया है। आज महंगाई की मार से गरीब आदमी और गरीब हो गया है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता से एक साथ मिलकर भाजपा सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया। स्वागत करने वालों में अब्दुल्ला कुरैशी, जयप्रकाश कश्यप, हारूण खान, बाबर अंसारी, खालिद गुर्जर, इमरान ककरौली, आमिर, इरशाद, अरशद खान, इनाम कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें