पुरकाजी। पुलिस ने टैंपू में लादकर ले जाई जा रही गायों को ग्रामीणों के सहयोग से मुक्त करा लिया। रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि खादर क्षेत्र की तरफ से टैंपू में लादकर गायों को उत्तराखंड ले जाया जा रहा हैं। जिस पर पुलिस ने गंगनहर के पास घेराबंदी कर टैंपू को रोकने को कोशिश की। जिस पर चालक टैंपू को लेकर दूसरे रास्ते से भाग लिया। पुलिस और ग्रामीणों ने टैंपू का पीछा किया, जिस पर चालक टैंपू को छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
किसान मेले का आयोजन
पुरकाजी। कस्बे में हाईवे पर किसान पेट्रोल पंप पर किसान मेले का आयोजन हुआ। भारत पैट्रोलियम कंपनी से आए अधिकारियों ने किसानों को पेट्रोल और डीजल के सही प्रयोग के बारे में जानकारी दी। किसानों से बताया कि कंपनी की तरफ से पेट्रोल पंपों पर पांच लीटर का माप यंत्र उपलब्ध है, अगर किसी को तेल की नाप तौल में कुछ कमी महसूस होती है तो आप लोग उससे तेल को माप सकते हैं। इसके अलावा थर्मामीटर से टेस्ट ए में पैट्रोल का रंग नारंगी और डीजल का रंग सफेद और टेस्ट बी में थर्मामीटर से फिल्टर पेपर चैक कर सकते हैं। मेले में गोल्डी राठी, किरण पाल राठी, सुक्रमपाल, सोहनबीर, सुखपाल, फोल्डी राठी, अतर सिंह, आलम मैम्िबर, मसरूर आदि किसान मौजूद रहे।