फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों में लाठी डंडे चले, 6 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन के विवाद में संघर्ष
विज्ञापन

खतौली। पैसों के लेनदेन को लेकर परिवार के भाइयों के बीच संघर्ष हो गया। हमले में महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव पलड़ी में अविवाहित हरपाल को उसके छोटे भाई राजबीर ने पैसे दे रखे थे। पैसों के लेनदेन को लेकर भाइयों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार की सुबह पैसों को लेकर भाइयों के बीच कहासुनी के बाद लाठी व डंडे चल गए। हमले में परिवार के ही हरपाल, राजबीर, वीर सिंह, जितेंद्र, ओमवती व लड़की राखी घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर घायलों को मेडिकल कराकर इन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने भाइयों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें