फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी चलाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत चार लोग घायल
विज्ञापन

भोपा। खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे और ईट पत्थर चले, जिसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर निवासी रफी और नबी के खेत गांव की बस्ती से लगे हुए हैं। शनिवार को रफी अपने खेतों में पानी दे रहा था। किसी कारण पानी नबी के खेत में चला गया। नबी का आरोप है कि रफी की लापरवाही से उसके खेत में पानी भर गया है, जो उसकी फसल के लिए नुकसान दायक है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गालीगलौज के साथ ही दोनों ओर से लाठी डंडे और ईट पत्थर चलने लगे। दोनों ओर से हुई मारपीट में नबी हैदर व उसकी भाभी घायल हो गई। दूसरे पक्ष से रफी व उसका बेटा साबे आलम को भी चोटें आयी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। घायलों को उपचार के लिए भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। कुछ जुम्मेदार लोग मामले को निपटाने का प्रयास कर रहे हैं। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
जान देने को नहर में कूदने का प्रयास
भोपा। पति से विवाद होने पर महिला द्वारा नहर में कूदने का प्रयास किया गया। नहर पुल पर तैनात पुलिस ने समय रहते महिला को नहर में कूदने से बचा लिया है।
शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गंगनहर पर पहुंच गई। काफी समय से नहर पुल के पास घुम रही महिला पर नहर पुल पर तैनात पुलिस को नजर गयी तो वो महिला के करीब गये और महिला को नहर में कूदकर आत्महत्या करने से बचा लिया। पुलिस उसे थाने ले आयी। पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला से पूछताछ में पता चला की दोनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी जो थाने आकर महिला को समझा बुझा अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद और भाइयों से मारपीट
भोपा। रंजिश के चलते नगर पंचायत मैंबर व उसके भाइयों के साथ मारपीट करते हुए आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी के वार्ड सभासद अहसान का आरोप है कि उसके पड़ोस के कुछ लोग उससे तथा उसके परिवार से रंजिश रखते है। शुक्रवार को वह नगर पंचायत कार्यालय में किसी कार्य से जा रहा था। वहां पहले से ही आधा दर्जन लोग खड़े थे। उन्होंने उसे देखते ही गाली देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसके हाथ से आवश्यक कागज छीन कर फाड़ दिए। रास्ते में खड़े आरोपियों ने उसके भाई वह चचेरा भाई आदि को रोक कर उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित सभासद ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। शुक्रताल चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें