कदौरा। हरचंद्रपुर गांव में एक वृद्धा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। वहंीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन आत्महत्या की वजह बीमारी बता रहे है। उधर पुलिस तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरचंद्रपुर निवासी रानी (60) पत्नी रामआसरे ने शुक्रवार रात घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक रानी के कमरे से बाहर न निकलने पर परिजन उसे देखने पहुंचे तो उसका शव कमरे में फंदा पर लटका हुआ था।
यह देखकर घर में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। इससे पहले कि कोई पुलिस को सूचना देता परिजनों ने आनन फानन में शव को फंदे से उतारा और खेत में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने रानी के आत्महत्या करने की वजह बीमारी से तंग होना बताया है।
वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। किसी तरह की सूचना या तहरीर आने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो